टाटा संस के शेयर बाजार में लिस्ट होने से बदल सकता है काम करने का तरीका: नोएल टाटा

नोएल टाटा ने आगे कहा कि टाटा ट्रस्ट इस मामले में नियामकों और दूसरे पक्षों के साथ मिलकर ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश करेगा, जिससे टाटा ग्रुप की पुरानी कार्यशैली बरकरार रहे।

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा है कि अगर टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाता है, तो इससे 150 साल से भी ज्यादा पुराने टाटा ग्रुप के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। नोएल टाटा का कहना है कि टाटा ट्रस्ट इस बात को लेकर चिंतित है कि कंपनी के लिस्ट होने के बाद उसका ध्यान समाजसेवा और परोपकार से हटकर मुनाफा कमाने पर ज्यादा हो सकता है। उन्होंने साफ किया कि टाटा ट्रस्ट इस मामले में नियामकों और दूसरे संबंधित पक्षों से बातचीत करेगा, ताकि टाटा ग्रुप की मौजूदा कार्यशैली बनी रहे।

Tata Sons News Today

रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी।

शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए नोएल टाटा ने कहा कि कुछ लोग टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की बात कर रहे हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि ऐसा होने से कंपनी के काम करने का तरीका बदल जाएगा।

End of Feed