Tata Group: क्या टाटा ग्रुप में सबकुछ ठीक नहीं, टाटा संस में चेयरमैन की नियुक्ति पर फैसला क्यों टला?

Tata Group News: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की लगातार तीसरी कार्यकाल के लिए नियुक्ति पर फैसला टल गया है। इस कदम के बाद ग्रुप के भीतर टॉप स्तर पर मतभेद और असहमति की अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा ट्रस्ट ने पहले ही उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से सिफारिश दी थी।

Tata Group News: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त करने का निर्णय टल गया है। टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक में इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया। यह कदम ऐसे समय में आया है जब टाटा ट्रस्ट ने पिछले साल सर्वसम्मति से उन्हें तीसरा कार्यकाल देने की सिफारिश की थी।

Tata Sons, N Chandrasekaran, Noel Tata,Tata Group, Tata Trust, Tata Group Differences

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से टाटा ट्रस्ट के प्रस्ताव पर उठे सवाल

टाटा ग्रुप के अंदर मतभेद की अटकलें

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इस फैसले के बाद टाटा समूह के अंदर टॉप लेवल पर मतभेद की अटकलें तेज हो गई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्णय स्थगित करने से टाटा ट्रस्ट के सर्वसम्मत प्रस्ताव पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जाता है कि टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर कुछ शर्तें रखी थीं।

End of Feed