Tata Group Multibagger Dividend Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने निवेशकों को लंबी अवधि में 12,500% तक का शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी 750% डिविडेंड भी दे रही है, लेकिन हालिया गिरावट और कमजोर ग्रोथ संकेत दे रहे हैं कि इस मल्टीबैगर स्टॉक में जोखिम बढ़ रहा है।
टाटा ग्रुप के शेयर ने किया डिविडेंड का ऐलान
Tata Elxsi ने लंबी अवधि में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। ₹35 के स्तर से बढ़कर यह शेयर ₹4000 के पार पहुंच गया, जो करीब 12,500% का मल्टीबैगर रिटर्न है। हालांकि, हाल के महीनों में स्टॉक पर दबाव दिख रहा है। पिछले 6 महीने में करीब 19% की गिरावट और एक साल में 15% की कमजोरी इस बात का संकेत है कि तेजी की रफ्तार थम चुकी है।
750% डिविडेंड, फिर भी क्यों चिंता?
कंपनी का डिविडेंड पayout करीब 63% है और इस बार 750% डिविडेंड का ऐलान निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन बाजार सिर्फ डिविडेंड नहीं देखता। असली चिंता कंपनी की ग्रोथ को लेकर है, जहां हालिया आंकड़े कमजोर नजर आ रहे हैं।
ग्रोथ में सुस्ती ने बिगाड़ी तस्वीर
कंपनी की सेल्स ग्रोथ 5 साल में 16% रही है, लेकिन 3 साल में यह घटकर 6% रह गई है और TTM में लगभग 1% पर आ गई है।
प्रॉफिट ग्रोथ तो और ज्यादा चिंता बढ़ाती है। 3 साल में -3% और TTM में -11% की गिरावट यह दिखाती है कि कंपनी की कमाई दबाव में है। Tata Elxsi का ROE 25–30% के बीच बना हुआ है, जो इसे मजबूत फंडामेंटल स्टॉक बनाता है। लेकिन स्टॉक 9 गुना बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है, जो इसे महंगा बनाता है। ऐसे में अगर ग्रोथ स्लो होती है, तो वैल्यूएशन पर दबाव आना तय है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या कहता है
प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 44% पर स्थिर है, जो भरोसा दिखाती है। लेकिन FIIs की हिस्सेदारी घटकर 8–11% के बीच आ गई है, जबकि DIIs ने इसे बढ़ाया है। इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक सावधान हो गए हैं, जबकि घरेलू निवेशक धीरे-धीरे भरोसा दिखा रहे हैं।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
Tata Elxsi अब “हाई ग्रोथ” से “मच्योर” स्टॉक की ओर बढ़ता दिख रहा है। डिविडेंड और मजबूत बैलेंस शीट इसे स्थिर बनाते हैं, लेकिन ग्रोथ में सुस्ती और महंगा वैल्यूएशन शॉर्ट टर्म में दबाव बना सकते हैं। Tata Elxsi ने अतीत में शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन आगे की राह उतनी आसान नहीं दिखती। डिविडेंड आकर्षक है, लेकिन अगर ग्रोथ में तेजी नहीं आई, तो यह मल्टीबैगर स्टॉक सीमित रिटर्न तक सिमट सकता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
