Tata Motors Q4 results: टाटा मोटर्स का मुनाफा तीन गुना बढ़ा, कंपनी ने शेयरधारकों के लिए किया डिवेडेंट का ऐलान

Tata Motors Q4 results: ​​चौथी तिमाही में कंपनी के सभी तीन ऑटो बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया। टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट तीन गुना होकर 17,528.59 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,19,986.31 करोड़ रुपये रहा। ​​​टाटा मोटर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है।

Tata Motors Q4 results: टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तीन गुना होकर 17,528.59 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में नेट प्रॉफिट 5,496.04 करोड़ रुपये रहा था। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 1,19,986.31 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,05,932.35 करोड़ रुपये थी।

Tata Motors Q4 Results 2024

(Image Source: iStockphoto)

तीन ऑटो बिजनेस का जोरदार प्रदर्शन

चौथी तिमाही में कंपनी के सभी तीन ऑटो बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया। विशेष रूप से ब्रिटिश ब्रॉन्च जगुआर लैंड रोवर का परफॉरमेंस जोरदार रहा। कंपनी अपने वित्त वर्ष 25 में मजबूत प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है। जेएलआर के मामले में टाटा मोटर्स ने कहा कि वह ऑर्डर बुक बनाए रखने के लिए ब्रांड एक्टिवेशन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। उसे उम्मीद है कि FY25 में EBIT मार्जिन FY24 के स्तर के आसपास रहेगा।

End of Feed