Tata की कंपनी को हुआ घाटा, फिर भी निवेशकों को डिविडेंड बांटा, हर शेयर पर ₹11

Tata ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स को मार्च तिमाही में 2132 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को 11 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है।

Tata Dividend Stock : टाटा ग्रुप की टाटा केमिकल्स (TATA Chemicals) ने मार्च तिमाही में कमजोर नतीजे दिए हैं। कंपनी का नेट घाटा बढ़कर 2132 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में 56 करोड़ रुपये का नुकसान था। टाटा केमिकल्स के अनुसार, चौथी तिमाही और पूरे साल का प्रदर्शन सोडा ऐश की कीमतों में गिरावट से प्रभावित रहा। इसके अलावा, अमेरिका के बिजनेस में कमजोर बाजार के चलते 1837 करोड़ रुपये का गुडविल इम्पेयरमेंट और 182 करोड़ रुपये के डिफर्ड टैक्स एसेट्स का राइट-ऑफ भी करना पड़ा।

Tata Dividend stock

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का फायदा

मार्च तिमाही में टाटा केमिकल्स का राजस्व 2% घटकर 3438 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल 3509 करोड़ रुपये रहा था, जो ऑपरेटिंग स्तर पर भी दबाव दिखाता है। वहीं, इस दौरान EBITDA 16.2% गिरकर 274 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 327 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA मार्जिन घटकर 7.97% रह गया, जो पहले 9.32% था।

कमजोर नतीजों के बावजूद डिविडेंड

कमजोर प्रदर्शन के बावजूद टाटा केमिकल्स ने शेयरधारकों को पूरी तरह निराश नहीं किया। बोर्ड ने चौथी तिमाही के लिए 11 रुपये प्रति शेयर (110%) डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। कंपनी ने कहा है कि मंजूरी मिलने के बाद 5 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

End of Feed