20% उछला Tata Chemicals का शेयर, क्यों अचानक रॉकेट हुए टाटा ग्रुप के शेयर?

टाटा केमिकल के शेयर में मंगलवार 15 सितंबर को 20% उछाल के साथ अपर सर्किट लगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में भी जोरदार तेजी आई। आखिर, टाटा ग्रुप के ये शेयर अचानक क्यों भाग रहे हैं?

Tata Chemicals shares Upper Circuit : टाटा ग्रुप के कुछ शेयरों में मंगलवार 15 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर टाटा केमिकल के शेयर ने 20% उछाल के साथ अपर सर्किट हिट किया है। इसी तरह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर में 13% और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का शेयर 4.5% तक भागा है। असल में इन दोनों शेयरों में तेजी के पीछे RBI का एक्शन है।

tata group share jumps

टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी

RBI ने क्या किया?

RBI ने पिछले दिनों Tata Sons की तरफ से अपने NBFC रजिस्ट्रेशन को सरेंडर करने का आवेदन दिया। लेकिन, रिजर्व बैंक ने यह आवेदन खारिज कर दिया है। इसकी वजह से अब टाटा सन्स पर फिर से अपर लेयर NBFC के तौर पर मार्केट में लिस्टिंग का दबाव बढ़ गया है। अगर यह कंपनी बाजार में लिस्ट होती है, तो इसके मौजूदा शेयर होल्डर्स को वैल्यू अनलॉकिंग का मौका मिलेगा। खासतौर पर टाटा केमिकल, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी कंपनियों को इसके वैल्युएशन अनलॉक होने का फायदा मिल सकता है, क्योंकि ये कंपनियां भी टाटा सन्स की शेयर होल्डर हैं।

End of Feed