विजय से 9 गुना अमीर है यह महिला विधायक! ₹5,863 करोड़ की संपत्ति, 1200 कैरेट हीरे और गाड़ियों का काफिला देख उड़ जाएंगे होश

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों विधायक लीमा रोज की काफी चर्चा है! यह चर्चा उनकी अथह संपत्ति को लेकर है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तमिल अभिनेता विजय की संपत्ति की चर्चा हर जगह हो रही है। लेकिन आपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि उसी तमिलनाडु विधानसभा में एक महिला विधायक लीमा रोज मार्टिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति विजय से 9 गुना है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा शनिवार, 9 मई को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लालगुडी विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की विधायक लीमा रोज, तमिलनाडु विधानसभा में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

Leema Rose and Actor Vijay

लीमा रोज मार्टिन (Social Media Handle )

लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा ने, भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल अपने नामांकन हलफनामे में, ₹5,863 करोड़ की चौंका देने वाली कुल संपत्ति घोषित की है। लीमा रोज, जिन्होंने 2026 में अपना पहला चुनाव लड़ा ने हलफनामे के अनुसार, अपने नाम पर ₹139 करोड़ की चल संपत्ति और ₹910 करोड़ की अचल संपत्ति है।

End of Feed