Credit Score: क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए लें ये 5 संकल्प, नहीं होगी फाइनेंशियल प्रोब्लम्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 03:02 PM IST

Credit Score: अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए क्रेडिट स्कोर का जायजा लेते रहे हैं और यहां बताए गए पांच संकल्प जरूर लें।

Credit Score: हम नए साल 2024 में प्रवेश कर गए हैं। अब आपकी वित्तीय स्थिति खासकर आपके क्रेडिट स्कोर का जायजा लेने का अच्छा समय है। आज के समय में मजबूत क्रेडिट स्कोर फाइनेंशियल तौर आपको एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाता है। साथ ही अनुकूल शर्तों के साथ क्रेडिट प्रोडक्ट्स तक आपकी पहुंच को आसान बना सकता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे कर्ज लेने की लागत बढ़ती है। अनुकूल क्रेडिट स्कोर आपके फाइनेंशियल अस्त्रों में एक शक्तिशाली औजार हो सकता है। खासकर अगर आप आने वाले वर्ष में लोन लेने की योजना बना रहे हैं। इसलिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने और बनाए रखने की जरुरत है। एक बार मजबूत क्रेडिट स्कोर हासिल करने के बाद यह आपके लिए फाइनेंशियल रूप से संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। इसलिए आइए कुछ फाइनेंशियल संकल्पों पर नजर डालें जो नए साल में आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में प्रभावी ढंग से आपकी मदद कर सकते हैं।

Credit Score

क्रेटिड स्टोर बेहतर बनाने के लिए क्या करें

क्रेडिट कार्ड पर आंशिक भुगतान करने से बचें

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है जिसका आप नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप अपने बिलों का पूरा भुगतान कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड कंपनियां कार्ड को एक्टिव रखने के लिए धारकों को उनके मासिक बकाया के लिए आंशिक भुगतान, आमतौर पर बकाया राशि का 5% करने की अनुमति देती हैं। हालांकि ऐसा करने का मतलब है कि आपका बकाया जमा हो जाएगा जिस पर ब्याज और लेट चार्ज लगाया जाएगा। इससे आपका कर्ज और बढ़ जाएगा और बकाया राशि आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकती है। इस प्रकार हेल्दी स्कोर बनाए रखने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड पर आंशिक भुगतान करने से बचें।

End of Feed