त्योहारी सीजन में Instant Loan लेने से पहले 10 मिनट जरूर रुकें, पहले चेक करें ये 5 चीजें

अगर आप त्योहारी खरीदारी के लिए लोने लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ख्याल रखें। वरना बाद में आप परेशान में फंस सकते हैं।

नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। त्योहारों का यह दौर नवरात्र, दुर्गापूजा, धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व तक चलेगा। इस दौरान हर कोई जमकर खरीदारी करते हैं। यह बैंकों और वित्तीय कंपनियों के लिए बिजनेस बढ़ाने का सुनहरा मौका भी होता है। इसलिए वो इंस्टेंट लोन का ऑफर लेकर आते हैं। आपको भी इन दिनों बैंकों से 2 से 5 लाख रुपये के प्री-अप्रूव्ड लोन, नोटिफिकेशन आ रहे होंगे। मैसेज में लिखा होगा कि तुरंत पैसे पाने के लिए यहां टैप करें। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना जरूरत के यह लोन लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि झटपट लोन लेने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

Instant Loan

इंस्टेंट लोन

इंस्टेंट लोन होता क्या है?

बैंक अच्छे क्रेडिट डिस्ट्री वाले ग्राहक को इंस्टेंट लोन ऑफर करते हैं। Instant Loan की सबसे बड़ी खासियत यही है कि पैसा बेहद जल्दी मिल जाता है। यह लोन अक्सर बैंक उन ग्राहकों को ऑफर करते हैं, जिनका खाता और डक्यूमेंट्स बैंक के पास होता है। लंबी कागजी प्रक्रिया से बचने के कारण लोग अक्सर लोन की शर्तों को ठीक से पढ़े बिना ही ‘Accept’ कर देते हैं।

End of Feed