Suzlon Share Price Strategy: Suzlon के शेयरों में पिछले एक हफ्तों से गिरावट दिख रही है। शुक्रवार को शेयर 54.48 रुपये पर बंद हुआ था। इसमें अच्छा फायदा देखने को मिल चुका है। इस गिरावट के बीच इस शेयर पर आगे कि रणनीति रखनी चाहिए इस पर ET Now Swadesh के खास शो में शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने कुछ राय दी है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार जानते हैं।
सुजलॉन एनर्जी स्टॉक।
एक्सपर्ट गौरांग शाह की Suzlon पर राय
शेयर मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह ने Suzlon के शेयरों को लेकर कहा कि इस कंपनी में बहुत बदलाव हो रहा है। पहले के मुकाबले इसमें अब उभरने की कोशिश नजर आ रही है। इस असर कंपनी के नतीजों में कितना दिखाई देता है यह देखना होगा। एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि वैसे उनकी खास कवरेज Suzlon के शेयरों पर नहीं है।
यहां देखें पूरा वीडियो
Suzlon Energy Share Price History
एक हफ्ते से कंपनी के स्टॉक में 1.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 महीने में कंपनी के शेयरो में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि 2 हफ्ते से स्टॉक में 3.48 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 महीने में कंपनी के स्टॉक में 21.59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 साल में कंपनी के स्टॉक ने 203.78 फीसदी की रिटर्न दिया है। 2 साल में शेयर ने 784.79 फीसदी की रिटर्न दिया है। 5 सालों में कंपनी के शेयर ने मल्टीबैगर 1104.41 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
