इस Crypto ने 24 घंटे में दो लाख को बनाया 3 लाख, पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले

कई क्रिप्टोकरेंसी के रेट में अकसर तेज उछाल आती है। ऐसी उछाल से उनके रेट 24 घंटों में ही काफी अधिक बढ़ जाते हैं। जैसे कि अब एक क्रिप्टो के रेट में 24 घंटों में 46 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपरफार्म के रेट में बहुत तेज उछाल दिखी है
  • ये क्रिप्टो 24 घंटों में 46 फीसदी से अधिक उछली है
  • पर ऐसी तेजी से अलर्ट भी रहना जरूरी है

SuperFarm Crypto Rate Jump : साल 2023 क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए काफी बेहतर जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सहित कई पॉपुलर क्रिप्टो के रेट में इस साल काफी भारी तेजी आई है। इस बीच एक क्रिप्टोकरेंसी ऐसी है, जिसके रेट में बीते 24 घंटों में ही 46 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। ये है सुपरफार्म क्रिप्टोकरेंसी।

SuperFarm Crypto Rate Jumps

सुपरफार्म की कीमतों में 46 फीसदी से अधिक की तेजी आई

2 लाख को बनाया 3 लाख

कॉइनडीसीएक्स एक्सचेंज पर मौजूद रेट के अनुसार बुधवार दोपहर करीब पौने 1 बजे तक बीते 24 घंटों में सुपरफार्म की कीमतों में 46 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इतने रिटर्न के आधार पर जिसने भी 24 घंटे पहले इस क्रिप्टो में 2 लाख रु लगाए होंगे, उसकी निवेश वैल्यू इस करीब 3 लाख रु हो गई होगी।

End of Feed