भारत से कहां-कहां जाती है चीनी? लिस्ट में UAE समेत ये पड़ोसी भी शामिल

देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से जहां आम जनता और सरकार की चिंता बढ़ गई है, वहीं वैश्विक बाजार में भारतीय चीनी का डंका बज रहा है। जानिए किन-किन देशों में भेजी जाती है भारत की चीनी।

त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने सरकार और आम उपभोक्ता दोनों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय में चीनी के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। चाय, कॉफी से लेकर मिठाइयों, चॉकलेट और जूस तक हर चीज में इस्तेमाल होने वाली चीनी के एक्स-मिल भाव महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में 5,400 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच चुके हैं। घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने और बेलगाम होती कीमतों पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार अब 100 प्रतिशत तक लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) को घटाने या हटाने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Sugar

कितनी निर्यात हुई चीनी?

भले ही घरेलू स्तर पर कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत एक प्रमुख चीनी उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय चीनी उद्योग ने मार्केटिंग सीजन में 7.75 लाख टन चीनी का सफल निर्यात किया है। इसमें 6.13 लाख टन सफेद चीनी, 1.04 लाख टन रिफाइंड चीनी और लगभग 33 हजार टन कच्ची चीनी शामिल रही, जो वैश्विक खाद्य बाजार में भारत के मजबूत दबदबे को दर्शाती है।

End of Feed