Share Bazar Today:सेंसेक्स फिर 60 हजार के पार, निफ्टी में भी तेजी, इन स्टॉक्स ने कराई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2023, 05:00 PM IST

Share bazar today, Stock Market today: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,743.40 अंक पर पहुंच गया।

Share bazar today, Stock Market today:प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों के मजबूत सेंटीमेंट का असर सोमवार को शेयर बाजार पर दिखा है। और एक बार फिर सेंसेक्स 401 अंक उछलकर 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,101.64 के ऊंचे स्तर और 59,620.11 अंक के निचले स्तर तक भी गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,743.40 अंक पर पहुंच गया।

SHARE BAZAR TODAY

आज सेंसेक्स, निफ्टी दोनों में तेजी

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से विप्रो, एक्सिस बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। मार्च तिमाही में 19,299 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने वाली रिलायंस के शेयर 0.35 प्रतिशत चढ़े।दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

End of Feed