Stock Market Updates:शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन, इस शनिवार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। आज यानी शनिवार को भी शेयर बाजार में पूरे दिन के लिए खुलेगा। शेयर बाजार आज सुबह 9.15 बजे बाजार खुलेगा और अपने निर्धारित समय 3.30 बजे बंद होगा। इसकी जगह पर अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है जिसकी वजह से सोमवार को बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि मनी मार्केट 22 जनवरी को बंद रहेंगे।
शेयर मार्केट
सोमवार मनी मार्केट में आधे दिन होगा कारोबार
22 जनवरी यानी सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। सोमवार को NCDEX पूरा दिन बंद रहेगा और MCX शाम 5 बजे से खुलेगा। इधर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Temple Pran Prathistha) के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी मार्केट के समय में फेरबदल किया है। केंद्रीय बैंक ने मुद्रा बाजार (Money Market) 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। यह 9 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे खुलेंगे। सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला लिया है।
क्यों खुलेगा शनिवार को बाजार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे (Intraday) स्विच-ओवर के लिए ये खास सेशन रखा है। यही वजह है कि दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में कारोबार होगा। नए साल में इस ट्रेडिंग सेशन के जरिए स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट का ट्रायल किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी तरह की अनहोनी जैसी कि साइबर अटैक, सर्वर क्रैश में भी ट्रेडिंग हो सकती है।
