Stock Market Today: बैंक, आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स, निफ्टी नए ऊंचाई पर, जानें किसने कराई कमाई

Stock Market Today: टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी दर्ज की गई।

Share Market, Stock Market Today:वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर बैंक एवं आईटी शेयरों में खरीदारी से सोमवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 443 अंक बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 24,100 अंक से ऊपर रहा।बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 443.46 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,476.19 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 528.27 अंक उछलकर 79,561 पर पहुंच गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 131.35 अंक बढ़कर 24,141.95 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,164 तक पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र में हासिल 24,174 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर से मात्र 10 अंक कम है।

Stock Market Today,Stock Market, stock market mcap, sensex, nifty, nse, bse, stock market holiday

शेयर बाजार में तेजी

इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी दर्ज की गई।

End of Feed