Stock Market Today : खुलते ही धड़ाम, फिर यूटर्न! Sensex 368, Nifty 106 अंक उछला

शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 609 अंक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी 212 अंक नीचे कारोबार करता दिखा। इसके बाद यूटर्न के साथ दोनों इंडेक्स में उछाल आया है।

Stock Market Today Nifty Sensex : शेयर बाजार में 26 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत बिकवाली के दबाव से हुई है। Sensex जहां खुलते ही 609 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,514.57 अंक तक लुढ़क गया। वहीं, Nifty 212 अंंक फिसलकर 22,387.35 तक लुढ़क गया।

Stock Market nifty sensex

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

वहीं, बाद में रिकवरी स्पाइक देखने को मिला, जिसके चलते Sensex 368 अंक की तेजी के साथ 73,491.97 और Nifty 106 अंक तेजी के साथ 22,706.15 तक पहुंच गया।

End of Feed