Stock Market Holidays In August 2024: अगले महीने यानी अगस्त में कुल 10 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अगस्त 2024 में 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें एक राष्ट्रीय अवकाश भी शामिल है। दोनों एक्सचेंज 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मौके पर बंद रहेंगे। इसके अलावा एक्सचेंज सभी रविवार और शनिवार को भी बंद रहेंगे। आगे जानिए किस-किस तारीख पर शेयर बाजार में अगले महीने कारोबार नहीं होगा।
अगस्त 2024 में शेयर बाज़ार की छुट्टियाँ
ये भी पढ़ें -
| तारीख | कौन सा होगा दिन | कारण |
| 3 अगस्त | शनिवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 4 अगस्त | रविवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 10 अगस्त | शनिवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 11 अगस्त | रविवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 15 अगस्त | गुरुवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 17 अगस्त | शनिवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 18 अगस्त | रविवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 24 अगस्त | शनिवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 25 अगस्त | रविवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
| 31 अगस्त | शनिवार | जनरल ट्रेडिंग हॉलिडे |
सितंबर से दिसंबर तक की छुट्टियां
बात करें सितंबर से दिसंबर तक की छुट्टियों की तो सभी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर, 2024 को महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर 2024 को दिवाली लक्ष्मी पूजन, 15 नवंबर 2024 को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
