Share Market Opening: संवत 2083 के पहले दिन बाजार धड़ाम, 319 अंक गिरा सेंसेक्स

दिवाली के बाद नए संवत 2083 के पहले पूरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। पिछले सात सेशन में शानदार तेजी के बाद निवेशकों की नजर अब निफ्टी के 25,000 के स्तर और बड़े शेयरों पर टिकी है।

दिवाली के साथ ही शेयर बाजार में नए संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के जरिए नए कारोबारी साल का आगाज हुआ था। अब आज इस संवत का पहला पूरा कारोबारी दिन है। दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 319 अंक टूटकर 80,839.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी में भी करीब 47 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,938.60 के स्तर पर पहुंच गया।

Share Market Opening

शेयर बाजार में कहां हुई खरीदारी और कहां बिकवाली?

शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर रहे। इनके अलावा निफ्टी कंज्यूमर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई।

End of Feed