Steelbird तमिलनाडु में नया प्लांट लगाएगी, 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Steelbird Investment: दक्षिण भारत के विभिन्न ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी प्लांट लगाना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य दो साल के समय में होसुर संयंत्र से प्रतिदिन 20,000 से अधिक इकाइयों का उत्पादन हासिल करने का है।

Steelbird Investment: हेलमेट कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया तमिलनाडु के होसुर में एक नया विनिर्माण कारखाना लगाने के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के फिलहाल बद्दी (हिमाचल प्रदेश) और नोएडा में चार-चार संयंत्र हैं। कंपनी का लक्ष्य दो साल के समय में होसुर संयंत्र से प्रतिदिन 20,000 से अधिक इकाइयों का उत्पादन हासिल करने का है।

Steelbird

दो साल में संयंत्र में कुल 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

स्टीलबर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम यह संयंत्र दक्षिण भारत के विभिन्न ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) की मांग को पूरा करने के लिए लगाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती चरण में हम इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। दो साल में इस संयंत्र में कुल 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’’

End of Feed