कोई रुपये भेजने को कहे, तो शक जरूर कीजिए, हर कॉल, हर लिंक पर रखें नजर

Digital Fraud: डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच सेल्सफोर्स साउथ एशिया की अध्यक्ष और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने लोगों से हर समय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था असामान्य मांग करे तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और शक करना जरूरी है, ताकि डिजिटल ठगी से बचा जा सके।

Digital Fraud : डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सेल्सफोर्स साउथ एशिया की अध्यक्ष और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने इस बढ़ते खतरे पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से हर समय सतर्क रहने और किसी भी असामान्य मांग या मैसेज पर तुरंत शक करने की सलाह दी है।

Digital Fraud

डिजिटल धोखाधड़ी से खुद को करें सुरक्षित (तस्वीर-istock)

ग्राहक बन रहे हैं सबसे कमजोर कड़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक भट्टाचार्य, जो एक अनुभवी बैंकर भी रह चुकी हैं, उन्होंने बताया कि डिजिटल धोखाधड़ी की सीरीज में अक्सर ग्राहक सबसे कमजोर कड़ी बन जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई लोग अकेले होते हैं और नई तकनीकों या डिजिटल प्रक्रियाओं से पूरी तरह परिचित नहीं होते। अपराधी इसी अनजानपन का फायदा उठाकर उन्हें ऑनलाइन, फोन कॉल या नकली वेबसाइटों के जरिए ठग लेते हैं।

End of Feed