कम हुई स्टार्टअप फाउंडर्स की सैलरी, 2024 में 25% से ज्यादा घटी

Startup Founders' Salaries: रिपोर्ट में शामिल किए गए 30 स्टार्टअप्स ने वित्त वर्ष 24 में कुल 73,715 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था। इनमें से 11 स्टार्टअप्स को कुल मिलाकर 4,876 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि बाकी ने कुल 7,960 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Startup Founders' Salaries: भारत में स्टार्टअप संस्थापकों की सैलरी में वित्त वर्ष 2023-24 में 25 प्रतिशत से अधिक की कमी देखने को मिली है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। आईएनसी42 की रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 24 में 30 भारतीय टेक स्टार्टअप्स के 54 संस्थापकों की औसत सैलरी सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत गिरकर 5.44 करोड़ रुपये रह गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 7.3 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि स्टार्टअप संस्थापकों के वेतन में कमी आने की वजह फंडिंग का धीमा होना है। वित्त वर्ष 24 में इन संस्थापकों ने संयुक्त रूप से 291.5 करोड़ रुपये का वेतन हासिल किया था। 2022 के बाद से स्टार्टअप्स की फंडिंग में कमी आना शुरू हुई थी। सरकार ने इससे निपटने और स्टार्टअप्स की मदद करने के लिए जुलाई 2024 में पेश किए बजट में एंजेल टैक्स को खत्म कर दिया था।

End of Feed