बिजनेस

Rapido ने बढ़ाई ओला-उबर की मुसीबत, 500 नए शहरों में दौड़ेगी कंपनी की बाइक टैक्सी

Rapido Plans 500 City Expansion: रैपिडो अपनी ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब सर्विस पर हर दिन लगभग 33 लाख लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। रैपिडो को ‘स्थायी रूप से’ वृद्धि करने की उम्मीद है। प्रतिदिन लगभग 33 लाख सवारी में से 50 प्रतिशत से अधिक (15 लाख) दोपहिया श्रेणी में, लगभग 13 लाख सवारी तिपहिया श्रेणी में और पांच लाख सवारी चार पहिया कैटेगरी में होती हैं।

Image

rapido

Rapido plans 500 city expansion: ऑनलाइन टैक्सी सर्विस प्लेटफार्म रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटूपल्ली ने कहा है कि कंपनी इस वर्ष भारत में 500 शहरों में विस्तार करने की तैयारी में है। यह ऐसा मार्केट है जहां परिवहन के अवसरों की ‘विशालता और गहराई’ उच्च वृद्धि की संभावना प्रदान करती है।

इस सवाल पर कि क्या कंपनी निकट भविष्य में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रही है, गुंटूपल्ली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रैपिडो अच्छी वृद्धि दर्ज कर रही है, अच्छी तरह से पूंजीकृत है और ‘स्थिति के आधार पर निर्णय लेगी।’ उन्होंने कहा कि फिलहाल कंपनी का मुख्य ध्यान वृद्धि पर है।

रैपिडो अपनी ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब सर्विस पर हर दिन लगभग 33 लाख लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। रैपिडो को ‘स्थायी रूप से’ वृद्धि करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हम मजबूत वृद्धि देख रहे हैं। हम पहले से ही दोपहिया उद्योग और तिपहिया उद्योग में अगुवा बन गए हैं। ...और हमें यह भी खुशी है कि जिन कुछ शहरों में हम काम करते हैं, हम चार पहिया वाहन इंडस्ट्री में भी अगुवा हैं।

प्रतिदिन लगभग 33 लाख सवारी में से 50 प्रतिशत से अधिक (15 लाख) दोपहिया श्रेणी में, लगभग 13 लाख सवारी तिपहिया श्रेणी में और पांच लाख सवारी चार पहिया कैटेगरी में होती हैं। गुंटूपल्ली ने कहा, “हमने एक साल पहले अपने चार पहिया वाहन उद्योग में कदम रखा है, और हमने जो नवाचार किए हैं, उनसे इस क्षेत्र में भी जबर्दस्त वृद्धि देखी है।” विस्तार का प्रारंभिक चरण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में है।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article