मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना बेहद आसान! सरकार दे रही कम ब्याज पर लोन

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और BPL परिवार में शामिल हैं, तो HSFDC पोल्ट्री फार्मिंग योजना खुद का काम शुरू करने का एक अच्छा अवसर बन सकती है।

अगर आप कम लागत में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मुर्गी पालन (Poultry Farming) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको हरियाणा सरकार की एचएसएफडीसी पोल्ट्री फार्मिंग योजना (HSFDC Poultry Farming Scheme) के बारे में ही बता रहे हैं, जिसके तहत आप कम ब्याज पर लोन पा सकते हैं और साथ सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

Poultry Farming

मुर्गी पालन व्यवसाय करें शुरू, सरकार करेगी मदद (AI Generated Image)

सरकार कैसे करेगी मदद

सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय बढ़ाना ही है। इस योजना के तहत बैंकों के सहयोग से लाभार्थियों को पोल्ट्री फार्मिंग के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार परियोजना लागत का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। हालांकि, सब्सिडी की अधिकतम सीमा 10,000 रुपये निर्धारित की गई है। योजना के तहत 1.50 लाख रुपये तक की परियोजना लागत को मंजूरी दी जा सकती है।

End of Feed