Stanley Lifestyles Limited IPO:लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। एंकर निवेशक 20 जून को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 351-369 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और कंपनी के प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा 91.33 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ
क्या करती है Stanley Lifestyles Limited कंपनी
बेंगलुरु स्थित स्टेनली लाइफस्टाइल एक लग्जरी फर्नीचर ब्रांड है। यह अपने कई ब्रांड के जरिए सुपर-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सहित विभिन्न मूल्य श्रेणियों में काम करने वाली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक है। कंपनी की बेंगलुरू में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। कंपनी इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल ज्यादा स्टोर खोलने और नई मशीनरी और उपकरण खरीदने के लिए करेगी। इसके तहत दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नए स्टोर खोलने की योजना है।
अहम बातें Stanley Lifestyles Limited IPO
- कब खुलेगा: 21 जून
- इश्यू कब बंद होगा: 25 जून
- प्राइस बैंड: 351-369 रुपये प्रति शेयर
- लॉट साइज: 40 शेयर
कितनी कमाई और Stanley Lifestyles Limited आईपीओ के लिए लॉट साइज
एनडीटीवी प्रॉफिट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में ऑपरेशंस से कंपनी की आय 419 करोड़ रुपये रही थी, जबकि 34.98 करोड़ रुपये रहा था। IPO के लिए लॉट साइज 40 शेयरों का है। इसके बाद आप 40 के मल्टीपल में शेयर खरीदने के लिए आवदेन किया जा सकता है। ऐसे में एक लॉट के लिए कम से कम 14,760 रुपये का निवेश करना होगा।
