Sovereign Gold Bond Scheme: चंद दिनों बाद आएगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली किस्त, जानिए ऑनलाइन कैसे करें निवेश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 12, 2023, 03:51 PM IST

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश की पहली किस्त 18 से 22 दिसंबर तक खुली रहेगी। अगर बेहतर कमाई के लिए इसमें निवेश करने को इच्छुक हैं तो आप ऑनलाइन भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली किस्त 18-22 दिसंबर को खुलेगी। जबकि दूसरी किस्त 12-16 फरवरी की तारीख को खुलेगी। । एसजीबी की कीमत सदस्यता अवधि से पहले सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए)के 999 शुद्धता वाले सोने के समापन मूल्य के साधारण औसत के आधार पर भारतीय रुपए में तय की जाएगी। ऑनलाइन सदस्यता लेने वाले और डिजिटल मोड के जरिये भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए एसजीबी का निर्गम मूल्य 50 रुपए प्रति ग्राम से कम होगा।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए भुगतान नकद भुगतान (अधिकतम 20,000 रुपए तक) या डिमांड ड्राफ्ट या चेक या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के माध्यम से होगा। एसजीबी को अनुसूचित कॉमर्शियव बैंकों (लघु वित्त बैंकों, भुगतान बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों अर्थात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से खरीदा जा सकता है। गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल की होगी लेकिन 5 साल पूरा होने पर इससे निकलने का विकल्प होगा। इस स्कीम के तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है जबकि अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम तक की है।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन ऐसे करें निवेश (तस्वीर-unsplash)

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ऑनलाइन कैसे खरीदें?

  • अपने नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें।
  • ईसर्विसेज पर क्लिक करें और 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' पर जाएं।
  • 'नियम और शर्तें' चुनें और 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह एक बार का रजिस्ट्रेशन है।
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • खरीद फॉर्म में सदस्यता मात्रा और नामांकित व्यक्ति का डिटेल दर्ज करें।
  • अब, 'सबमिट' पर क्लिक करें।

End of Feed