सोने का भाव आज का 25 मार्च 2026: रेट में 5000 रुपये इजाफा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38% बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। सोने का पिछला बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 82.17 डॉलर या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3.67% चढ़कर यानी 5104 तेजी के साथ 1,44,016 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,46,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 144643 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 140420 रुपये प्रति 10 ग्राम144643 रुपये प्रति 10 ग्राम146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139858 रुपये प्रति 10 ग्राम144064 रुपये प्रति 10 ग्राम145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128625 रुपये प्रति 10 ग्राम132493 रुपये प्रति 10 ग्राम133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 105315 रुपये प्रति 10 ग्राम108482 रुपये प्रति 10 ग्राम109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82146 रुपये प्रति 10 ग्राम84616 रुपये प्रति 10 ग्राम85530 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed