सोने का भाव आज का 24 सितंबर 2025: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज कीमतों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन कीमतों में गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन नवरात्रि के तीसरे दिन दोनों की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 1,13,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 1,34,089 रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबकि दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रही। चांदी की कीमतें भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। पिछले बाजार सत्र में 3,220 रुपये की भारी वृद्धि के बाद बुधवार को चांदी 600 रुपये गिरकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।

Gold and Silver Price Today in India

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

उधर वायदा कारोबार में भी बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का भाव गिरकर 1,13,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने की कीमत फिसलकर 1,14,486 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा कीमत गिरकर 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी की वायदा कीमत फिसलकर 1,36,271 रुपये प्रति किलो रही। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

End of Feed