Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना (24 कैरेट) लगातार तीसरे दिन टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले दिन सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.23% चढ़कर यानी 333 रुपये तेजी के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
सोना का ताजा भाव जानिए
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 146628 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 110414 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 86123 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| मुंबई | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| कोलकाता | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| चेन्नई | ₹148580 | ₹136200 | ₹113600 |
| पटना | ₹146020 | ₹133850 | ₹109530 |
| लखनऊ | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| अयोध्या | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| मेरठ | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| कानपुर | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| गाजियाबाद | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| नोएडा | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| गुरुग्राम | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| चंडीगढ़ | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| जयपुर | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| लुधियाना | ₹146120 | ₹133950 | ₹109630 |
| गुवाहाटी | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| इंदौर | ₹146020 | ₹133850 | ₹109530 |
| अहमदाबाद | ₹146020 | ₹133850 | ₹109530 |
| सूरत | ₹146020 | ₹133850 | ₹109530 |
| वडोदरा | ₹146020 | ₹133850 | ₹109530 |
| पुणे | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| नागपुर | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| नासिक | ₹146000 | ₹133830 | ₹109510 |
| बैंगलोर | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| भुवनेश्वर | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| कटक | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| केरल | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| रायपुर | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
| हैदराबाद | ₹145970 | ₹133800 | ₹109480 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 650 रुपये टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 650 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रहा। पिछले सत्र में सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.27 प्रतिशत बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच वैश्विक रूख में मजबूती के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,914 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,914 रुपये यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,46,868 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कीमती धातुओं के समूह को अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष से लगातार कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण पूंजी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर और कच्चे तेल की ओर चली गई है। लेमन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की बिकवाली और निवेशकों की नए सिरे से दिलचस्पी के बीच सोने की कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।
ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि सोने की कीमतों में सुधार को भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से समर्थन मिला। अमेरिका और इजराइल के हाल के बयानों से संकेत मिला कि पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचों में और व्यवधान का जोखिम कम हो गया है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार के बेहतर होते माहौल से सोने की कीमतों में सुधार को समर्थन मिला।
