बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price (8)

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कभी कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ जाती हैं तो कभी लुढ़क जाती हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया, जो पिछली बार 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 0.64% लुढ़कर यानी 998 रुपये गिरकर 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अनुसार 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक बढ़कर 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 1,54,098 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम154080 रुपये प्रति 10 ग्राम154098 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 152153 रुपये प्रति 10 ग्राम153463 रुपये प्रति 10 ग्राम153481 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 133933 रुपये प्रति 10 ग्राम141137 रुपये प्रति 10 ग्राम141154 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114574 रुपये प्रति 10 ग्राम115560 रुपये प्रति 10 ग्राम115574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89368 रुपये प्रति 10 ग्राम90137 रुपये प्रति 10 ग्राम90147 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156590₹143550₹117480
मुंबई₹156440₹143400₹117330
कोलकाता₹156440₹143400₹117330
चेन्नई₹157530₹144400₹123500
पटना₹156490₹143450₹117380
लखनऊ₹156590₹143550₹117480
मेरठ₹156590₹143550₹117480
कानपुर₹156590₹143550₹117480
गाजियाबाद₹156590₹143550₹117480
नोएडा₹156590₹143550₹117480
गुरुग्राम₹156590₹143550₹117480
चंडीगढ़₹156590₹143550₹117480
जयपुर₹156590₹143550₹117480
लुधियाना₹156590₹143550₹117480
गुवाहाटी₹156440₹143400₹117330
इंदौर₹156490₹143450₹117380
नागपुर₹156440₹143400₹117330
पुणे₹156440₹143400₹117330
नासिक₹156470₹143430₹117360
बैंगलोर₹156440₹143400₹117330
अयोध्या₹156590₹143550₹117480
अहमदाबाद₹156490₹143450₹117380
सूरत₹156490₹143450₹117380
वडोदरा₹156490₹143450₹117380
भुवनेश्वर₹156440₹143400₹117330
कटक₹156440₹143400₹117330
केरल₹156440₹143400₹117330
रायपुर₹156440₹143400₹117330
हैदराबाद₹156440₹143400₹117330

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

मांग में नरमी के चलते शुक्रवार को नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोना 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 1,044 रुपये बढ़कर 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध में 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ यह भाव दर्ज किया गया। कुल 1,538 लॉट में कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.81 प्रतिशत बढ़कर 4,962 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विशेषज्ञ सौमिल गांधी ने कहा कि शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के कारण सोने पर दबाव बना रहा। अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, सोना 4,990 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचा। बाजार की नजर अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आगामी आंकड़ों पर है। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष में थोड़ी नरमी से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग कमजोर हुई है।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने बताया कि पिछले सत्र में तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया। भारी उतार-चढ़ाव और बड़े पैमाने पर बिकवाली के चलते निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातुओं में बिकवाली की। वहीं, लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि वैश्विक सर्राफा कीमतें सालाना आधार पर अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जो पिछले तेजी के दौर की मजबूती को दर्शाती हैं। उनके अनुसार, मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदों में बदलाव, चौंकाने वाले आर्थिक आंकड़े और मुनाफावसूली जैसी वजहों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article