सोने का भाव आज का 14 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के रेट में रिकॉर्ड उछाल, फटी रह जाएंगी आंखें, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है और रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी खासा असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की कीमतें भी जानें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 October 2025 : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में अधिकांश समय इन धातुओं ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने-चांदी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,26,152 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,78,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,850 रुपये मजबूत होकर पहली बार 1,30,800 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। चांदी भी 6,000 रुपये के उछाल के साथ 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो लगातार 5वें दिन की बढ़त है। पिछले बाजार सत्र में यह 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को घरेलू वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतें नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव 2,301 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत बढ़कर 1,26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गए। सोने के साथ-साथ MCX पर चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया। चांदी का वायदा भाव 8,055 रुपये या 5.2 प्रतिशत बढ़कर 1,62,700 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today

सोना चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 124155 रुपये प्रति 10 ग्राम125682 रुपये प्रति 10 ग्राम126152 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 123658 रुपये प्रति 10 ग्राम125179 रुपये प्रति 10 ग्राम125647 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 113726 रुपये प्रति 10 ग्राम115125 रुपये प्रति 10 ग्राम115555 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 93116 रुपये प्रति 10 ग्राम94262 रुपये प्रति 10 ग्राम94614 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72631 रुपये प्रति 10 ग्राम73524 रुपये प्रति 10 ग्राम73799 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 175325 रुपये प्रति किलोग्राम176175 रुपये प्रति किलोग्राम178100 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

End of Feed