सोने का भाव आज का 13 अक्टूबर 2025: फिर टूटा रिकॉर्ड, सोना-चांदी में जोरदार उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है और रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी खासा असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही, चांदी की मौजूदा कीमतें भी जानें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 October 2025 : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में अधिकांश समय इन धातुओं ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने-चांदी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 2630 रुपये बढ़कर ₹1,24,155 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत 10825 रुपये बढ़कर ₹175325 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। वहीं चांदी दिल्ली में 7,500 रुपये की छलांग के साथ 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना करीब दो प्रतिशत बढ़कर 4,084.99 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 51.74 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (7)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट121525 रुपये प्रति 10 ग्राम123769 रुपये प्रति 10 ग्राम124155 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट121038 रुपये प्रति 10 ग्राम123273 रुपये प्रति 10 ग्राम123658 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट111317 रुपये प्रति 10 ग्राम113372 रुपये प्रति 10 ग्राम113726 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट91144 रुपये प्रति 10 ग्राम92827 रुपये प्रति 10 ग्राम93116 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट71092 रुपये प्रति 10 ग्राम72405 रुपये प्रति 10 ग्राम72631 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999164500 रुपये प्रति किलोग्राम173125 रुपये प्रति किलोग्राम175325 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले कारोबारी दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई जबकि चांदी ने नया रिकॉर्ड बना लिया। 99.9%(24 कैरेट) और 99.5% (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमतें 600 रुपये घटकर क्रमशः 1,26,000 रुपये और 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। गुरुवार को ये दरें 1,26,600 रुपये और 1,26,000 रुपये थीं, जो रिकॉर्ड स्तर था। इसके विपरीत चांदी की कीमत 8,500 रुपये उछलकर 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। गुरुवार को यह 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी कुल 17,500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है।

End of Feed