Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 December 2025 : सोना के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 128596 रुपए प्रति 10 ग्राम था। दोपहर तक कीमत बढ़कर 130569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम तक बढ़कर 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर MCX पर वायदा भाव बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम | 130569 रुपये प्रति 10 ग्राम | 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 128081 रुपये प्रति 10 ग्राम | 130046 रुपये प्रति 10 ग्राम | 132179 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 20 कैरेट | 117794 रुपये प्रति 10 ग्राम | 119601 रुपये प्रति 10 ग्राम | 121562 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 96447 रुपये प्रति 10 ग्राम | 97927 रुपये प्रति 10 ग्राम | 99533 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 75229 रुपये प्रति 10 ग्राम | 76383 रुपये प्रति 10 ग्राम | 77635 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट | 22 कैरट | 18 कैरट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| मुंबई | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| कोलकाता | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| चेन्नई | ₹13,1470 | ₹12,0510 | ₹10,0460 |
| लखनऊ | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| गुड़गांव | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| गाज़ियाबाद | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| नोएडा | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| जयपुर | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| पटना | ₹13,0810 | ₹11,9910 | ₹9,8120 |
| अहमदाबाद | ₹13,0810 | ₹11,9910 | ₹9,8120 |
| पुणे | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| मेरठ | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| लुधियाना | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| गुवाहाटी | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| इंदौर | ₹13,0810 | ₹11,9910 | ₹9,8120 |
| कानपुर | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| सूरत | ₹13,0810 | ₹11,9910 | ₹9,8120 |
| नागपुर | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| चंडीगढ़ | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| बैंगलोर | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| अयोध्या | ₹13,0910 | ₹12,0010 | ₹9,8220 |
| भुवनेश्वर | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| केरल | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| रायपुर | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
| हैदराबाद | ₹13,0760 | ₹11,9860 | ₹9,8070 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा संघ के अनुसार, सोना 1,32,490 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछली बार यह 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.55 डॉलर या 0.37 प्रतिशत टूटकर 4,213.12 डॉलर प्रति औंस रहा।
इस बीच, एमसीएक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध का भाव 845 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 1,30,641 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 20.2 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 4,245.2 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसे अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 98.62 पर भारी गिरावट और कम बांड प्रतिफल से समर्थन मिला।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध प्रमुख, हरीश वी ने कहा कि महंगाई के बने रहने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुख्य ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती के फैसले ने कीमती धातुओं में तेजी की धारणा को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सर्राफा पहले से ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, इस नीति में बदलाव से तेजी को और बढ़ावा मिला है, क्योंकि निवेशक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दबाव के बीच सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की तलाश कर रहे हैं। हरीश ने आगे कहा कि ब्याज दर कटौती के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी की कीमतों को और समर्थन मिल रहा है, क्योंकि कमजोर डॉलर इन धातुओं को दुनिया भर के खरीदारों के लिए ज्यादा सस्ता बनाता है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोना स्थिर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी घरेलू और कॉमेक्स में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसका कारण बाजार भागीदार अमेरिकी केन्द्रीय बैंक द्वारा एक और सावधानी भरी कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। यह केन्द्रीय बैंक की इस साल की तीसरी कटौती है। जबकि वर्ष 2026 में सिर्फ एक कटौती का अनुमान रखा गया है।
