सोने का भाव आज का 1 मई 2026: जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 May 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये तेजी के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% चढ़कर यानी 114 रुपये तेजी के साथ 1,51,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Labour Day, Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price

सोने का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 149661 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 137641 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 112697 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 87904 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed