Budget 2026: अब हर कश पड़ेगा महंगा! सिगरेट और तंबाकू पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी, 55 रुपए तक बढ़ गए दाम

बजट 2026 ने धूम्रपान के शौकीनों की जेब पर बड़ा प्रहार किया है। स्वास्थ्य और राजस्व को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी (NCCD) बढ़ाने का कड़ा फैसला लिया है। इस बदलाव के बाद, सिगरेट के विभिन्न ब्रांड्स की कीमतों में ₹55 प्रति पैकेट तक का भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य और राजस्व को ध्यान में रखते हुए तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है। सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर नेशनल कैलेमिटी कंटिंजेंट ड्यूटी (NCCD) यानी एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इस घोषणा के तुरंत बाद बाजार में यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में सिगरेट पीना पहले से कहीं ज्यादा महंगा होने वाला है। आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न ब्रांड्स की सिगरेट के एक पैकेट की कीमत में ₹55 तक का इजाफा देखा जा सकता है। सरकार का यह कदम न केवल राजस्व जुटाने के लिए है, बल्कि इसके पीछे युवाओं को तंबाकू के सेवन से हतोत्साहित करने का सामाजिक उद्देश्य भी छिपा है।

cigarettes expensive

कीमतों पर क्या होगा असर?

सिगरेट की कीमतों में यह बढ़ोतरी उसकी लंबाई और कैटेगरी के आधार पर तय की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 70mm से लेकर 85mm तक की सिगरेट पर लगने वाली ड्यूटी में भारी वृद्धि की गई है। प्रीमियम ब्रांड्स, जो पहले से ही महंगे हैं, उनके एक पैक पर ₹50 से ₹55 तक की सीधी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, छोटे आकार की सिगरेट या बीड़ी जैसे उत्पादों पर भी टैक्स का कुछ असर देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी के बाद सिगरेट कंपनियों पर मार्जिन का दबाव बढ़ेगा, जिसे वे सीधे तौर पर ग्राहकों (Consmuers) से वसूलेंगी। इसका मतलब है कि अब शौकिया तौर पर धूम्रपान करने वालों की मंथली पॉकेट पर बड़ा असर पड़ने वाला है।

End of Feed