होम लोन टॉप-अप या पर्सनल लोन: समझदारी से चुनें अपनी जरुरत के मुताबिक बेहतर विकल्प

Home Loan: अचानक बड़े खर्च के लिए होम लोन टॉप-अप सस्ती ब्याज दर और लंबी अवधि देता है, जबकि पर्सनल लोन बिना गारंटी तुरंत मिलता है। सही फैसला EMI नहीं, बल्कि कुल ब्याज और रीपेमेंट क्षमता देखकर करें।

Home Loan : जीवन में जब अचानक कोई बड़ा खर्च आ जाता है, चाहे वह घर की मरम्मत हो, मेडिकल इमरजेंसी या बच्चों की पढ़ाई तो अक्सर लोग लोन का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आपके पास पहले से कोई होम लोन चल रहा है, तो आपके पास दो प्रमुख विकल्प होते हैं 'होम लोन टॉप-अप' या फिर नया 'पर्सनल लोन'। दोनों ही विकल्पों की अपनी विशेषताएं और सीमाएं हैं। इसलिए केवल ब्याज दर देखकर फैसला लेने के बजाय, लोन की कुल अवधि, प्रोसेसिंग फीस और अपनी रीपेमेंट क्षमता को समझना बेहद जरूरी है।

Home loan top up, Personal loan, Interest rate, EMI comparison, RBI repo rate, Secured loan, Unsecured loan, Loan tenure,

पर्सनल लोन बनाम होम लोन टॉप-अप, जानिए कहां होगी असली बचत!

क्या होता है होम लोन टॉप-अप?

होम लोन टॉप-अप आपके मौजूदा होम लोन पर मिलने वाली एक अतिरिक्त लोन सुविधा है। चूंकि आप बैंक के पुराने ग्राहक होते हैं और आपकी संपत्ति पहले से ही बैंक के पास गिरवी होती है, इसलिए बैंक आसानी से यह लोन दे देते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी ब्याज दरें अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम होती हैं। साथ ही, अगर आपका पिछला रीपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है, तो कागजी कार्रवाई भी बहुत आसान हो जाती है।

End of Feed