SIP vs PPF: आम निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और इक्विटी म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) काफी पॉपुलर है। इसके चलते इन दोनों इन्वेस्टमेंट मीडियम में निवेशक जमकर पैसा लगाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी निवेशक को 15 साल के लिए पैसा लगाना हो तो इन दोनों में किसका चुनाव करें? इस सवाल का जवाब हम कैलकुलेशन के माध्यम से दे रहे हैं। इसमें हमने निवेश की रकम 3000 रुपये मंथली रखी। अभी PPF पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, SIP पर 12% औसत सालाना रिटर्न मानते हुए हम कैलकुलेट कर रहे हैं। हालांकि, यह बताना जरूरी है कि किसी भी निवेश माध्यम का चुरपव निवेशक की रिस्क लेने की क्षमता, फाइनेंशियल लक्ष्यों और लिक्विडिटी की जरूरतों पर निर्भर करता है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत, जोखिम लेने की क्षमता और पैसे की जरूरत को समझना बहुत जरूरी होता है। आइए इन दोनों निवेश माध्यमों की तुलना करते हैं।
सिप बनाम पीपीएफ
PPF: सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न
पब्लिक प्रोविडेंट फंड, जो सरकार द्वारा समर्थित बचत योजना है, टैक्स-फ्री रिटर्न के साथ एक सुरक्षित निवेश का विकल्प देता है:
- मौजूदा ब्याज दर: 7.1% प्रति वर्ष
- मंथली निवेश: 3000
- 15 सालों में कुल योगदान: ₹5,40,000
- कुल रिटर्न: ₹9,76,370
- मुख्य विशेषताएं: टैक्स-फ्री रिटर्न, सरकारी गारंटी, 15 साल का लॉक-इन पीरियड, 6 साल बाद आंशिक निकासी की अनुमति
SIP: मार्केट रिस्क लेकिन ज्यादा रिटर्न की संभावना
इक्विटी म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान संभावित रूप से ज्यादा रिटर्न का मौका देते हैं, हालांकि इसमें मार्केट से जुड़े रिस्क भी हैं:
- माना गया औसत सालाना रिटर्न: 12%
- मंथली निवेश: 3000
- 15 सालों में कुल योगदान: ₹5,40,000
- अनुमानित रिटर्न: ₹14,27,794
- मुख्य विशेषताएं: मार्केट से जुड़े रिटर्न (गारंटी नहीं), लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स,
निवेश पर विचार
PPF और SIP के बीच चुनाव व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता पर निर्भर करता है। अगर कोई निवेशक अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम लेना नहीं चाहता और गारंटीड रिटर्न चाहता है तो उसे पीपीएफ में निवेश करना चाहिए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश की सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न को प्राथमिकता देते हैं, कम रिटर्न और लंबे लॉक-इन पीरियड के बावजूद PPF बेस्ट विकल्प है।
रिस्क लेने वाले ही सिप में निसेश करें
वैसे निवेशक जो अपने निवेश पर जोखिम ले सकते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव का सामना करने को तैयार हैं, वे इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP का विकल्प चुन सकते हैं, यह जानते हुए कि इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है।
PPF का टैक्स-फ्री स्टेटस इसे टैक्स के प्रति जागरूक निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है, जबकि SIP रिटर्न पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लग सकता है।
