SIP Tips: एकमुश्त पेमेंट करना चाहिए या हर महीने, किसमें है आपका फायदा?

निवेश की दुनिया में म्यूचुअल फंड आज सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक बन चुका है। इसमें लोग दो तरह से निवेश करते हैं। पहला हर महीने की पेमेंट और दूसरा एक बार में पेमेंट। कई बार निवेशकों के सामने यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर इनमें से कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है। SIP के जरिए आप हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में निवेश कर सकते हैं, जबकि लंपसम में पूरी राशि एक साथ लगानी पड़ती है। आइए इसे समझते हैं...

निवेश की दुनिया में म्यूचुअल फंड एक ऐसा विकल्प है जिसे छोटे से छोटे निवेशक भी आसानी से अपना सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो प्रमुख तरीके होते हैं। पहला SIP (Systematic Investment Plan) और दूसरा Lumpsum (एकमुश्त निवेश)। अक्सर निवेशकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है।

SIP vs Lumpsum in Hindi

SIP vs Lumpsum in Hindi/Photo-HDFC BANK

एसआईपी और एकमुश्त निवेश में अंतर

SIP के जरिए हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में निवेश किया जा सकता है, जबकि लंपसम में आपको एक ही बार में बड़ी राशि लगानी होती है। अगर आपकी आमदनी नियमित है और आप धीरे-धीरे धन बनाना चाहते हैं तो SIP एक अनुशासित तरीका है। वहीं अगर आपके पास एक बड़ी राशि उपलब्ध है और आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो लंपसम बेहतर साबित हो सकता है, लेकिन हर निवेशक की जरूरत और स्थिति अलग होती है, इसलिए सही विकल्प चुनने से पहले इनके फायदे और सीमाओं को समझना जरूरी है।

End of Feed