SIP निवेशक सावधान! आपकी एक गलती रिटर्न को 50% कम कर देगी, जानें इस आम गलती से कैसे बचें

SIP Calculator: अगर सिप निवेश पर आपको बंपर रिटर्न चाहिए तो डिसिप्लिन के साथ लॉन्ग टर्म निवेश करना होगा। हालांकि, इसमें बहुत सारे निवेशक चूक जाते हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि SIP का असली जादू आपकी इन्वेस्टमेंट जर्नी के आखिरी फेज में ही दिखता है।

SIP Calculator: देशभर के करोड़ों निवेशक SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं। इसलिए हर महीने हजारों करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पिछले 2 से 3 साल में बहुत सारे म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके चलते बहुत सारे निवेशकों ने सिप बंद कर अपना पैसा निकाला भी है। खैर, आज हम आपको इन सब से इतर एक आम गलती के बारे में बता रहे हैं, जो अधिकांश सिप निवेश करते हैं और अपना भारी नुकसान करा बैठते हैं। इसके चलते उनको सिप से मैक्सिमम रिटर्न के बजाय मामूली रिटर्न मिलता है। आइए उस गलती के बारे में जानते हैं, जो आपके सिप रिटर्न में 50% तक की बड़ी कमी करा सकता है।

सिप

सिप

सिप का मंत्र: डिसिप्लिन के साथ लॉन्ग टर्म निवेश

अगर सिप निवेश पर आपको बंपर रिटर्न चाहिए तो डिसिप्लिन के साथ लॉन्ग टर्म निवेश करना होगा। हालांकि, इसमें बहुत सारे निवेशक चूक जाते हैं। ज्यादातर निवेशक, डिसिप्लिन, जोश और बड़े सपनों के साथ SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू करते हैं, जैसे 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना। पहले कुछ साल सब ठीक चलता है। मंथली SIP जारी रहते हैं और उन्हें लगता है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन 10 या 15 साल तक डिसिप्लिन के साथ इन्वेस्ट करने के बाद भी, जैसे ही मार्केट गिरता है, नौकरी या इनकम में बदलाव होता है, या अचानक कोई खर्च आ जाता है, कई इन्वेस्टर अपनी SIP ठीक उसी समय रोक देते हैं जब पैसा बनाने के आखिरी, सबसे पावरफुल साल शुरू होने वाले होते हैं। इस तरह निवेशक मैक्सिमम रिटर्न के बजाय मामूली रिटर्न ले पाता है।

End of Feed