चांदी का भाव आज का 8 जून 2026: आज 5000 रुपये लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 June 2026 बिजनेस न्यूज: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 June 2026 बिजनेस न्यूज : ईरान-इजराइल और अमेरिका में तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। दिल्ली में चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शाम तक 1% गिरकर यानी 2486 रुपये गिरावट के साथ 2,46,051 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 248537 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.34 प्रतिशत घटकर 66.93 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,56,908 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,41,160 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,300 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
(डेटा सोर्स-गुरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी की कीमत में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 72.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

End of Feed