100 रुपये से भी कम थी एक किलो चांदी, 76 सालों में 'चांदी' ने लगाई ऐसी दौड़ की उड़ गए सबके होश!

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत की आजादी के समय यानी 1947 में एक किलो चांदी की कीमत 100 रुपये से भी कम हुआ करती थी? जी हां, जिस सफेद धातु को आज खरीदना एक बड़ा निवेश माना जाता है, वह कभी बेहद सस्ती थी। आइए आपको बताते हैं 76 साल में चांदी की कीमतों में कैसे उछाल आया और ये 3 लाख के पार चली गई.

26 जनवरी 1950 को जब भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया, तब देश एक नए सफर की शुरुआत कर रहा था। उस दौर में चांदी जैसी कीमती धातु भी आम लोगों की पहुंच में थी और एक किलो चांदी की कीमत 100 रुपए से भी कम थी। वहीं आज, इसी गणतंत्र दिवस के आसपास जब हम साल 2026 में खड़े हैं, चांदी की कीमत लाखों रुपये के करीब पहुंच चुकी है। 76 साल के इस अंतर ने न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था को बदला, बल्कि यह भी दिखा दिया कि समय के साथ चांदी जैसी धातु कैसे सस्ती धातु से एक मजबूत निवेश विकल्प बन गई। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कभी 100 रुपए किलो बिकने वाली चांदी आज कैसे 3 लाख 39 हजार के लेवल पर पहुंच गई है?

How silver price increased

साल 1950 में कितनी थी चांदी की कीमत?

साल 1950 में भारत में चांदी की कीमत आज के मुकाबले बेहद कम थी। उस दौर में एक किलो चांदी की कीमत 100 रुपए से भी कम मानी जाती थी। आज के समय में जब एक किलो चांदी की कीमत लाखों रुपये के आसपास पहुंच चुकी है, तो यह आंकड़ा सुनकर हैरानी होना लाज़मी है। बीते 76 सालों में चांदी ने न सिर्फ महंगाई का असर झेला, बल्कि एक मजबूत निवेश विकल्प के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।

End of Feed