चांदी का जलवा: Silver ETFs ने एक साल में पैसा डबल किया, अब रखें या बेचें?

अगर आप भी चांदी में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। साल 2025 में चांदी और सिल्वर ETF में जबरदस्त रैली देखने को मिली जिससे निवेशकों की रकम एक साल में ही डबल हो गई है। चांदी की रैली के बीच अब निवेशकों के बीच ये सवाल है कि इसे बेच दिया जाए या होल्ड कर रखा जाए? आइए जानते हैं क्या करना चाहिए आपको?

साल 2025 अपने अंतिम दिनों में पहुंचते-पहुंचते भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में एक एसेट ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी है और वो है चांदी। खासतौर पर Silver ETFs ने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि निवेशकों की पूंजी महज एक साल में लगभग दोगुनी हो गई। बाजार में मौजूद 21 से ज्यादा सिल्वर लिंक्ड ETFs और FoFs में से करीब 10 फंड्स ने 100% से भी अधिक रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 2024 के दौरान सिल्वर ETF में पैसा लगाया था, वह आज अपने निवेश को तेजी से दोगुना होते हुए देख रहा है। यह रैली अचानक नहीं आई, बल्कि कई वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, बढ़ती औद्योगिक मांग और सप्लाई में कमी जैसे कारकों के मेल ने चांदी को 2025 की सबसे चमकदार और आकर्षक कमोडिटी बना दिया है।

silver ETF

Silver ETFs में सबसे आगे रहने वालों में UTI Silver ETF ने करीब 100.89%, ICICI Prudential Silver ETF ने 100.72%, HDFC Silver ETF ने 100.29%, और SBI Silver ETF ने लगभग 100% रिटर्न दिया है। इस तरह की तेज रैली ने इस साल चांदी को ‘मल्टीबैगर एसेट’ की श्रेणी में पहुंचा दिया है। निवेशकों के लिए यह वाकई एक शानदार साल रहा। ऐसे में आइए जानते हैं अब आपको इसे होल्ड करना चाहिए या बेच देना चाहिए?

End of Feed