Silver Price Crash: धनतेरस के दिन चांदी हुई 16000 रुपए सस्ती, खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

Silver Price Crash: धनतेरस से ठीक पहले 17 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई, जब कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 16,715 रुपये नीचे गिर गईं। जानिए अब धनतेरस के दिन कितनी कीमत है।

Silver Price Crash : धनतेरस से ठीक एक दिन पहले 17 अक्टूबर 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इस दिन चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 16,715 रुपये नीचे आ गईं। यानी धनतेरस के दिन काफी सस्ते में चांदी खरीद सकते हैं। यह गिरावट चांदी के वायदा कारोबार के इतिहास की सबसे बड़ी थी। हालांकि भारी उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमतों में आंशिक सुधार देखा गया और यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुई।

Silver price crash, MCX silver futures

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट (तस्वीर-istock)

रिकॉर्ड स्तर से जबरदस्त गिरावट

सत्र की शुरुआत में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर ₹1,70,415 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं। लेकिन ग्लोबल सेफ हेवन डिमांड में कमी आने के बाद इसमें तेज गिरावट देखी गई और यह ₹1,53,700 के निचले स्तर तक आ गई। अंत में चांदी ने थोड़ा संभलते हुए ₹1,57,300 पर बंद किया जो पिछले दिन की तुलना में 0.44% की बढ़त है। यानी आज धनतेरस के दिन चांदी 1,57,300 रुपये प्रतिकिलो है।

End of Feed