अमेरिका का जो बैंक हुआ दिवालिया, एलन मस्क ने उसे खरीदने पर कही ये बात; जानें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 11, 2023, 01:12 PM IST

सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बीच एलन मस्क ने इस पर दिलचस्पी दिखाई है और रेजर के सीईओ के बैंक को खरीदकर एक डिजिटल बैंक बनाने के ट्वीट का स्वागत किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क ने सिलिकॉन वैली बैंक पर दिया जवाब
  • रेजर के सीईओ ने डिजिटल बैंक बनाने को कहा
  • एलन मस्क ने दिखाई दिलचस्पी

Elon Musk on Silicon Valley Bank: दुनियाभर के टेक्नोलॉजी कंपनी और स्टार्टअप्स को लोन देने वाला Silicon Valley Bank दिवालिया हो गया है। जिसके बाद गेमिंग हार्डवेयर कंपनी रेजर (Razer) के सीईओ मिन-लियांग टैन ने कहा कि इस बैंक को एलन मस्क को खरीदकर एक डिजिटल बैंक बनाना चाहिए। जिस पर दिलचस्पी लेते हुए एलन मस्क ने जवाब दिया है कि मैं इस विचार का स्वागत करता हूं।

Elon Musk on Silicon Valley Bank

एलन मस्क ने सिलिकॉन वैली बैंक पर दिया जवाब

वैश्विक बाजारों में आई गिरावट

दरअसल ट्विटर के मालिक एलन मस्क ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर कुछ न कुछ खरीदने की बात करते रहते हैं। ऐसे में एक ट्वीट में, रेजर के सीईओ ने लिखा, "मुझे लगता है कि ट्विटर को SVB खरीदना चाहिए और डिजिटल बैंक बनना चाहिए।" SVB फाइनेंशियल ग्रुप शुक्रवार को वित्तीय संकट के बाद से सबसे बड़ी बैंक विफलता बन गया, जिससे अचानक वैश्विक बाजारों में गिरावट आई और कंपनियों, निवेशकों के अरबों डॉलर फंस गए।

End of Feed