Bullet Train Update: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में लगेगा ऐसा सिस्टम, जानकर दिल खुश हो जाएगा

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Update: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे अत्याधुनिक सिग्नल और दूरसंचार सिस्टम तैयार होगा। इसका ठेका दिनेशचंद्र आर अग्रवाल (डीआरए) इन्फ्राकन प्राइवेट लिमिटेड, सीमेंस लिमिटेड और सीमेंस मोबिलिटी GmbH के नेतृत्व वाले एक ग्रुप को दिया है।

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Update : नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में अत्याधुनिक सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली लगाई जाएगी। इसका ठेका एक संयुक्त समूह को दिया है। इस समूह का नेतृत्व सीमेंस लिमिटेड, सीमेंस मोबिलिटी जीएमबीएच और दिनेशचंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (DRAIPL) कर रहे हैं।

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Update

बुलेट-ट्रेन अपडेट

ठेके की कुल लागत 4100 करोड़ रुपये

सीमेंस लिमिटेड द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस ठेके की कुल अनुमानित लागत 4100 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,230 करोड़ रुपये का हिस्सा सीमेंस लिमिटेड के पास होगा। यह ठेका न केवल आधुनिक तकनीकों को तैयार करने और स्थापित करने के लिए है, बल्कि इसके लॉन्ग टर्म रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल है।

End of Feed