​​​​Shree Marutinandan Tubes IPO Listing:श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स के लिस्टिंग दिन ही लगा अपर सर्किट, पहले ही दिन 46 फीसदी का रिटर्न

​​​​Shree Marutinandan Tubes IPO Listing: श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स के 14.30 करोड़ रुपये का आईपीओ 47.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था।

Shree Marutinandan Tubes IPO Listing:श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग मिली है। आज BSE SME पर इसकी 200 रुपये के प्राइस पर लिस्टिंग हुई है। यानी कि आईपीओ निवेशकों को 39.86 फीसदी का लिस्टिंग पर ही फायदा हो गया है। और थोड़ी ही देर में कंपनी के शेयर 210 रुपये पर पहुंच गए। जिसके बाद उस पर अपर सर्किट लग गया है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 46.85 फीसदी मुनाफा हो गया है।

Shree Marutinandan Tubes IPO Listing

श्री मारूतिनंदन ट्यूबस आईपीओ लिस्टिंग

आईपीओ का कैसा रहा था परफॉर्मेंस

श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स के 14.30 करोड़ रुपये का आईपीओ 47.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। जो कि 59.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसों से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और दूसरे खर्च में इस्तेमाल करेगी।

End of Feed