SIP की रकम बढ़ाएं या नया Mutual Fund चुनें? जानिए पोर्टफोलियो के लिए क्या है सबसे फायदेमंद

जब किसी व्यक्ति की इनकम बढ़ती है तो वह निवेश बढ़ाने के बारे में ही सोचता है। लेकिन सवाल यह कि क्या पहले से चल रही एसआईपी की रकम बढ़ानी चाहिए एक नए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए?

जैसे ही एक नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी बढ़ती है उसके जेहन में निवेश को लेकर यही सवाल आता है कि उसे पहले से चल रही एसआईपी की रकम बढ़ा देनी चाहिए या एक नए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। कई लोग ज्यादा पैसा निवेश करने के लिए तुरंत नया फंड चुन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हर बार जरूरी नहीं होता। नया फंड लेने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके मौजूदा पोर्टफोलियो को हकीकत में इसकी जरूरत है या नहीं।

Mutual Fund

SIP की रकम बढ़ाएं या नया म्यूचुअल फंड चुनें, किसमें मिलेगा फायदा (Photo: iStock)

SIP की रकम बढ़ाने पर क्यों करें विचार

अगर आपकी मौजूदा SIP किसी तय वित्तीय लक्ष्य के लिए है और वह फंड आपके लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश की अवधि के हिसाब से सही है, तो उसी SIP को बढ़ाना एक विकल्प हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 5,000 रुपये की SIP कर रहे हैं और सैलरी बढ़ने के बाद निवेश की क्षमता बढ़ गई है तो इसे बढ़ाकर 6,000 या ₹7,000 किया जा सकता है। इससे बिना नया फंड जोड़े आपका निवेश बढ़ जाता है।

End of Feed