महानगरों में कम हो रहा है बैंकों का कर्ज देने का हिस्सा: RBI रिपोर्ट में दावा

RBI Report: मार्च 2025 तक महानगरीय क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में जमा 11.7% की दर से बढ़ी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 10.1%, अर्ध-शहरी में 8.9% और शहरी क्षेत्रों में 9.3% रही। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में बैंकों द्वारा दिया गया कुल कर्ज 11.1% बढ़ा, जो पिछले साल 15.3% था। वहीं जमा वृद्धि घटकर 10.6% रह गई, जो पहले 13% हुआ करती थी।

RBI Report: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के महानगरों में बैंकों द्वारा दिए गए कुल कर्ज का हिस्सा घटकर 58.7% रह गया है, जो पांच साल पहले 63.5% था। RBI का कहना है कि यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी इलाकों में कर्ज की मांग तेजी से बढ़ी है। इन क्षेत्रों में बैंक ज्यादा कर्ज दे रहे हैं, इसलिए मेट्रो शहरों का हिस्सा कुल कर्ज में कम हो गया है।

RBI

RBI

हालांकि, जमा (डिपॉजिट) के मामले में महानगरों में अब भी तेजी है। मार्च 2025 तक महानगरीय क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में जमा 11.7% की दर से बढ़ी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 10.1%, अर्ध-शहरी में 8.9% और शहरी क्षेत्रों में 9.3% रही। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में बैंकों द्वारा दिया गया कुल कर्ज 11.1% बढ़ा, जो पिछले साल 15.3% था। वहीं जमा वृद्धि घटकर 10.6% रह गई, जो पहले 13% हुआ करती थी।

End of Feed