Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन 6 कारणों से सेंसेक्स उछला

घरेलू शेयर बाजार ने 12 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 314 अंक बढ़कर 85,132.60 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 89.25 अंक की तेजी के साथ 25,985.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूत समापन दिलाया।

घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी उत्साह बना रहा। घरेलू शेयर बाजार ने आज 12 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 314.47 अंकों की तेजी के साथ 85,132.60 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 89.25 अंक या 0.34% की बढ़त के साथ 25,985.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Share Market Today

इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में 11 दिसंबर को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दिन का अंत मजबूती के साथ हुआ। सुबह सेंसेक्स एक समय 222 अंक तक टूट गया था, जिससे बाजार में दबाव दिखा। हालांकि जल्द ही खरीदारी लौट आई और मार्केट ने तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए शानदार रिकवरी की।

End of Feed