Share Market Closing: इन तीन चीजों के दम पर उछल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 559 अंक तो निफ्टी 26000 के पार बंद

भारतीय शेयर बाजारों में आज, 27 अक्टूबर को हफ्ते की शानदार शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने बाजार को मजबूती दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 26,000 के पार निकल गया। दोपहर 3.30 बजे सेंसेक्स 566 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ.

सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 566 अंक चढ़कर 84,778.29 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई और ये 26000 के पार बंद हुआ। यह उछाल निवेशकों की उस उम्मीद से जुड़ा है कि आने वाले समय में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हाल ही में आए अमेरिका के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं, जो फिलहाल 3% के स्तर पर हैं। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टॉक में सकारात्मक संकेत और भारत-अमेरिका के बीच नवंबर में संभावित ट्रेड डील की खबरों ने बाजार की धारणा को और मजबूत किया है। इन तमाम वजहों से निवेशकों में जोश बढ़ा है और उसका असर शेयर बाजार की तेजी में साफ दिखाई दिया।

Share Market

दिन की पॉजिटिव शुरुआत

छठ पर्व के दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 84,297 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 25,843 के स्तर पर शुरुआत करने के बाद अब 76 अंक चढ़कर 25,871 पर कारोबार कर रहा है। बाजार खुलने के थोड़ी ही देर में सेंसेक्स ने 251 अंकों की छलांग लगा दी और 84,463.82 के लेवल पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

End of Feed