घरेलू शेयर बाजार ने इस पूरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है और अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्लोबल ट्रेड पर बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि वो 1 अक्टूबर से अमेरिका के बाहर बनने वाले सभी ब्रांडेड और पेटेंटेड फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। कारोबार बंद होने के समय स्टॉक मार्केट 733 अंकों की गिर गया। जबकि निफ्टी 24700 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फार्मा, किचन कैबिनेट और हैवी-ट्रकों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की खबर के बाद फार्मा शेयरों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।
ब्रॉडर मार्केट भी इससे अछूते नहीं रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.96% गिरा और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.05% लुढ़का जो फ्रंटलाइन इंडेक्स से भी कमजोर प्रदर्शन रहा। इस बीच, वोलैटिलिटी (अस्थिरता) तेजी से बढ़ी और इंडिया VIX 5.95% उछल गया जो निवेशकों में बढ़ती घबराहट का संकेत देता है
सेंसेक्स निफ़्टी का हाल
शेयर बाजार में आज यानी 26 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 80,960 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है, जो 24,818 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है।
ग्लोबल मार्केट का हाल
एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.41% गिरकर 45,566.58 पर और कोरिया का कोस्पी 3,382 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% गिरकर 26,323 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18% गिरकर 3,846 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 25 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% टूटकर 45,947 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.50% और S&P 500 में 0.50% की गिरावट रही।
बीते दिन कैसा था बाजार का हाल
शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है और बीते दिन गुरवार को भी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 556 अंक गिरकर 81,160 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 24,891 पर पर बंद हुआ।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
